मुफ़्त कार्ड
मुफ़्त शादी कार्ड, नाम बदलकर डाउनलोड करें
शादी, हल्दी, मेहंदी, सगाई या गृह प्रवेश के लिए सुंदर कार्ड चुनिए, उस पर अपने नाम, तारीख़ और जगह लिखिए, और बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड कीजिए। न साइन अप, न कोई शुल्क।
हर कार्ड व्हाट्सऐप पर भेजने के लिए सही आकार में बनता है, और ज़रूरत हो तो घर पर प्रिंट भी किया जा सकता है।
कैसे बनाएँ
- कोई भी डिज़ाइन खोलें।
- दूल्हा-दुल्हन के नाम, तारीख़, समय और जगह लिखें।
- नीचे दिया शब्दावली का नमूना हिंदी या अंग्रेज़ी में चुनें, या अपनी बात ख़ुद लिखें।
- कार्ड डाउनलोड करें और परिवार के ग्रुप में भेजें।
कार्ड पर क्या लिखें
सबसे ऊपर श्री गणेश का नाम या अपने परिवार के इष्टदेव, फिर निमंत्रण देने वालों के नाम, वर-वधू और उनके माता-पिता, शुभ मुहूर्त, और आख़िर में स्थान। पूरी शब्दावली और नमूने हमारी गाइड में हैं।
कार्ड से आगे
अगर आप चाहते हैं कि मेहमान नक़्शा खोलें, RSVP भेजें और हर रस्म का समय देखें, तो एक लिंक वाला इनवाइट ऐप (₹399) या फ़िल्म जैसा सिनेमैटिक इनवाइट (₹499) बनाइए। पहले मुफ़्त में देखें, फिर तय करें।